24 जून 2015 - 10:58
एक बार फिर मुसलमानों की भावनाओं को किया आहत।

नीदरलैंड की संसद में इस्लाम विरोधी सांसद ने पवित्र रमज़ान के महीने में मुसलमानों की भावनाओं का दोबारा अनादर करते हुए यू-ट्यूब पर अपमानजनक तस्वीरें प्रकाशित की हैं।

नीदरलैंड की संसद में इस्लाम विरोधी सांसद ने पवित्र रमज़ान के महीने में मुसलमानों की भावनाओं का दोबारा अनादर करते हुए यू-ट्यूब पर अपमानजनक तस्वीरें प्रकाशित की हैं।
वर्ल्ड बुलेटिन के अनुसार, नीदरलैंड के सांसद गर्ट विल्डर्स द्वारा यूट्यूब पर पैग़म्बरे इस्लाम (स) के अनादर पर आधारित तस्वीरे ऐसी हालत में प्रकाशित की गई हैं कि जब इससे पहले नीदरलैंड में अतिवादी दक्षिणपंथी दल, इस देश के सरकारी टीवी पर इन तस्वीरों को प्रसारित करवा चुका था। यह वीडियो फ़िल्म 2 मिनट 44 सेकन्ड की हैं जिसे नीदरलैंड के सरकारी टीवी चैनल ने प्रसारित किया।  बताया जा रहा है कि इस महीने में इसे दो बार और प्रसारित करने की योजना है। ज्ञात रहे कि गर्ट विल्डर्स ने इससे पहले नीदरलैंड की संसद के नाम एक ख़त में इन तस्वीरों को इस देश की संसद के सदन में बांटने की अपील की थी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में पूरा इस्लामी जगत, साल का सबसे आध्यात्मिक महीने अर्थात पवित्र रमज़ान से गुज़र रहा है।